बस्तर: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली और छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले की सीमा के पास बुधवार को नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच 8 घंटे तक मुठभेड़ चली. जवानों ने 3 महिला और 1 पुरुष नक्सली को ढेर कर बड़ी सफलता हासिल की है. मौके से एसएलआर, इंसास समेत चार हथियार भी बरामद किए गए हैं.
जानकारी के मुताबिक, जवानों को गट्टा दलम, कंपनी नंबर 10 और गढ़चिरौली डिवीजन के अन्य माओवादी कोपरशी वन क्षेत्र (गढ़चिरौली-नारायणपुर बॉर्डर) में छिपे होने की गोपनीय सूत्रों से सूचना मिली थी. इसके बाद तलाशी अभियान के लिए गढ़चिरौली पुलिस की C-60 यूनिट और CRPF की QAT टीम रवाना की गई.
खराब मौसम के बीच जवानों की टीम उस क्षेत्र में पहुंचकर तलाश अभियान चला रही थी, इसी दौरान नक्सलियों की ओर से गोलीबारी शुरू हो गई. दोनों तरफ से 8 घंटे तक गोलीबारी होती रही. इस मुठभेड़ में जवानों ने 3 महिला और 1 पुरुष को मार गिराया. सर्चिंग के बाद मौके से एसएलआर, इंसास और 303 रायफल समेत 4 हथियार बरामद किए गए. फिलहाल इलाके में बाकी नक्सलियों की तलाश जारी है. भारी बारिश ने ऑपरेशन में जवानों की चुनौतियों को बढ़ा दिया है.

More Stories
CG NEWS : जनगणना-2027 के लिए प्रशासनिक तैयारी तेज, कई स्तरों पर जनगणना अधिकारियों की हुई नियुक्ति
प्रसिद्ध पंडवानी गायिका Teejan Bai की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स के आईसीयू में भर्ती
Chhattisgarh Bijli Bill Yojana 2026 : मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, ‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ शुरू; 29 लाख उपभोक्ताओं का 75% बिल होगा माफ