रायपुर: छत्तीसगढ़ के नए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज मंत्रालय का कार्यभार संभालने से पहले परंपरागत तरीके से दूधाधारी मठ जाकर पूजा-अर्चना की और महंत राम सुंदर दास का आशीर्वाद लिया.
शपथ ग्रहण के बाद पहली बार मंत्रालय पहुंचने से पहले मंत्री यादव ने कहा – “आज पूजा-पाठ कर अपने बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया है. शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करेंगे. बच्चों से भी मुलाकात हुई, वे काफी उत्साहित हैं. आने वाले समय में और भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.”
इसके बाद शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मंत्रालय स्थित अपने कक्ष में पूजा-अर्चना कर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया. कार्यभार संभालते ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों की बैठक बुलाने की घोषणा की.

More Stories
CG Politics : BJP के दो जिलाध्यक्षों की कथित ऑडियो बातचीत वायरल, नाश्ता-चाय के खर्च पर हुई तीखी बहस, कांग्रेस ने कहा- ‘समोसे पर संग्राम’
CG Sand Royalty Scam : छत्तीसगढ़ में 6 करोड़ के रेत रॉयल्टी घोटाले की जांच फाइल गायब, 10 साल पुराने मामले में फिर उठे सवाल
CG School Exam Time Table 2026 : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, कक्षा 1वीं से 12वीं तक जानें तिमाही और अर्द्धवार्षिक परीक्षा की पूरी डेट