रायपुर: राजधानी रायपुर के कचना फाटक में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार चलते ट्रेन के गेट पर एक यात्री लापरवाही से बैठे-बैठे सो गया। इस दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद यात्री खून से लथपथ हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गेट से गिरने के बावजूद यात्री की सांसें चल रही थीं। घटना की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दी गई। मौके पर पहुंची खामरहड़ी थाना पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
हादसा सुबह लगभग 4 बजे का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यात्री की पहचान की कोशिश की जा रही है।

More Stories
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए बिछा रेड कारपेट, 9,580 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले
CG Accident : सूरजपुर में तेज रफ्तार का कहर’ अलग-अलग सड़क हादसों में 3 युवकों की दर्दनाक मौत
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में मोहर्रम और उर्स के दौरान DJ, बैंड-बाजा व आतिशबाजी पर रोक, उल्लंघन पर 50 हजार रुपये जुर्माना