बलरामपुर- जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम हर्री मे एक युवती की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में मृतिका के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एकतरफा प्रेम मे हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। युवती अपने घर के पास ही किराना का दुकान संचालित करती थी और उसका गांव के ही एक शादीशुदा युवक से पिछले लगभग 5 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन पिछले लगभग एक माह से दोनों के बीच अनबन हो गई थी और वह युवक का न तो फोन उठाती थी और न ही उससे बात करती थी।
CG News : भाजपा के नवनियुक्त मीडिया संयोजक और प्रवक्ताओं ने पदभार संभाला
इसी बात से आरोपी काफ़ी नाराज चल रहा था और लगभग 15 दिन पहले उसने युवती का मोबाइल छीनने की भी कोशिस किया था। 12 अगस्त को युवती घर मे अकेली थी और उसका पिता खेत की तरफ चला गया था। दोपहर को ज़ब वह घर आया तो देखा की उसकी बेटी मृत अवस्था मे पड़ी हुईं थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची और विवेचना शुरू की तो पता चला की आरोपी चंदर सोनवानी यहाँ आया था और युवती से विवाद किया। युवती ने कहा कि वह फोन नहीं उठाएगी। बात नहीं करेगी तुमको जो करना है कर लो। इसी बात पर आरोपी ने उसी के किचन मे रखे चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस की जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ कि युवती के आर्थिक खर्च का वहन युवक करता था।

More Stories
Raipur Police Commissionerate 13 June 2026: 24 घंटे की क्राइम डायरी; अपहरण, सायबर धोखाधड़ी और आबकारी मामलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए बिछा रेड कारपेट, 9,580 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले
CG Accident : सूरजपुर में तेज रफ्तार का कहर’ अलग-अलग सड़क हादसों में 3 युवकों की दर्दनाक मौत