रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 अगस्त से 10 दिनों के विदेश दौरे पर रवाना होंगे। बतौर मुख्यमंत्री, यह उनकी पहली विदेश यात्रा होगी। इस यात्रा में सीएम साय जापान और दक्षिण कोरिया जाएंगे। सीएम सचिवालय के अधिकारियों के अनुसार, इस दौरे का उद्देश्य राज्य में निवेश बढ़ाना, औद्योगिक विकास को गति देना और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में नए अवसर तलाशना है।
CG: दोस्त की हत्या करने वाला दोस्त गिरफ्तार… सिर्फ इस छोटी सी बात को लेकर हुआ था विवाद
सीएम के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और उद्योग सचिव रजत कुमार भी शामिल रहेंगे। सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार, सीएम साय 21 अगस्त की सुबह दिल्ली पहुंचेंगे। वहां वे एक या दो बैठकों में शामिल होंगे और शाम को जापान के लिए उड़ान भरेंगे। जापान में उनका कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा, जहां वे स्थानीय उद्योगपतियों, निवेशकों और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से जुड़े उद्यमियों से मुलाकात करेंगे।

More Stories
Kulgam Terror Attack: CM साय की बड़ी घोषणा, आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के 2 श्रमिकों के परिवारों को 20-20 लाख की मदद
PM Kisan Update : किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2031 तक मिलते रहेंगे ₹6,000, जानें 24वीं किस्त कब आएगी खाते में
CGPSC Scam : CBI का बड़ा दावा- घर से अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र देते थे टामन सोनवानी, ED मनी ट्रेल की करेगी जांच, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए