रायपुर- राजधानी रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दौड़ लगाई। कल शाम सीएम साय ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा, शहीद स्मारक चौक से मरीन ड्राइव तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा में अद्भुत देशभक्ति का नज़ारा देखने को मिला।
CM साय का संकल्प- विकास का अधूरा सपना अब होगा पूरा
हर हाथ में तिरंगा, हर दिल में भारत, और सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा हर भारतीय के दिल की धड़कन है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव , रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी , विधायक मोतीलाल साहू , विधायक पुरंदर मिश्रा , निगम-मंडल-आयोग के अध्यक्ष, महापौर, प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी, सेना के रिटायर्ड जवान सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे।

More Stories
Raipur Police Commissionerate 22 June 2026: 24 घंटों में चोरी, अपहरण और मारपीट पर कड़ा एक्शन; अवैध आबकारी मामलों में खमतराई पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, 5 दिन तक रहेगा असर
महंगाई के बीच राहत: छत्तीसगढ़ में बिजली बिल आधा, लाखों उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा