कोंडागांव – जिले से एक बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जवान के आत्महत्या करने की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। आला अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं और जवान ने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
देशभर में बाढ़ और बारिश का कहर: यूपी, बिहार, एमपी में जनजीवन अस्त-व्यस्त
मिली जानकारी के अनुसार, आत्महत्या करने वाले जवान की पहचान प्लाटून कमांडर दिनेश सिंह चंदेल के रूप में हुई है। दिनेश सिंह बयानार CAF कैंप में पदस्थ था। आज सुबह जवान के कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आस-पास मौजूद अन्य जवानों ने जब वहां पहुंचकर देखा तो दिनेश सिंह की मौत हो चुकी थी। दिनेश सिंह ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारी है। वहीं जवान दिनेश सिंह चंदेल की आत्महत्या की खबर आग की तरह पूरे कैंप में फ़ैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आला अधिकारी जांच में जुट गए हैं और जवान की आत्महत्या का कारण ढूंढने में लगे हुए हैं।

More Stories
CG News : स्टॉप डैम में मछली पकड़ना पड़ा भारी’ पैर फिसलने से डूबा भांजा, बचाने कूदे मामा की भी मौत
CG Crime : लव मैरिज का दर्दनाक अंत, फंदे पर मिले पति-पत्नी
CG Crime News : SSB जवान ने किया सुसाइड, सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली