रामानुजगंज- शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला तब उजागर हुआ जब नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी परिजनों को लगी। जिसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता और उसके परिजनों का आरोप है कि आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी देकर उसे डराता रहा।
सावन के अंतिम सोमवार पर जरूर जपें ये शिव के मंत्र, उतर जाएगा बड़े से बड़ा कर्ज
शिकायत दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और पिपरपान के जंगल में छिपे आरोपी को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गिरफ्तारी के डर से जंगल में छुपा हुआ था, लेकिन सटीक सूचना और त्वरित कार्रवाई से उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरा मामला सनावल थाना क्षेत्र का है और पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर आगे की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है और कानूनी प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ाई जाएगी।

More Stories
CG NEWS : जनगणना-2027 के लिए प्रशासनिक तैयारी तेज, कई स्तरों पर जनगणना अधिकारियों की हुई नियुक्ति
प्रसिद्ध पंडवानी गायिका Teejan Bai की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स के आईसीयू में भर्ती
Chhattisgarh Bijli Bill Yojana 2026 : मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, ‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ शुरू; 29 लाख उपभोक्ताओं का 75% बिल होगा माफ