डोंगरगढ़- सोशल मीडिया की दुनिया में छिपे अपराधियों पर अब तकनीक की पैनी नजर है. महिला और बच्चों से जुड़े ऑनलाइन अपराधों पर निगरानी के लिए भारत सरकार की विशेष साइबर यूनिट सीसीपीडब्ल्यूसी (CCPWC) के अलर्ट के आधार पर डोंगरगढ़ पुलिस ने एक गंभीर अपराध का खुलासा करते हुए 50 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपी मोहम्मद हमीद गौरी, वार्ड क्रमांक 19 कचहरी चौक, डोंगरगढ़ का रहने वाला है. जांच में सामने आया कि वह अपने व्हाट्सएप अकाउंट के जरिए नाबालिग बच्चों और महिलाओं से संबंधित अश्लील वीडियो और फोटो वायरल कर रहा था.
बीजेपी ने विधायक अजय चंद्राकर को सदस्यता रत्न पुरस्कार से किया सम्मानित
यह मामला राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की निगरानी में सामने आया, जिसके बाद साइबर क्राइम रिपोर्ट थाना डोंगरगढ़ को भेजी गई थी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67(बी) और पॉक्सो एक्ट की धारा 15 के तहत अपराध क्रमांक 254/2024 दर्ज किया. गिरफ्तारी से पहले आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था, लेकिन पुलिस टीम ने सतर्कता और सटीक कार्रवाई करते हुए 1 अगस्त को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

More Stories
Chhattisgarh Opium Cultivation Case : छत्तीसगढ़ अफीम कांड मक्के की आड़ में अफीम की खेती, कृषि विस्तार अधिकारी सस्पेंड
Amit Shah : छत्तीसगढ़ को केंद्र की बड़ी सौगात’ अमित शाह ने मंजूर किए 15 करोड़ रुपये, आपदा प्रभावित क्षेत्रों को मिलेगा बड़ा सहारा
Chhattisgarh Higher Education Budget 2026 : छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा बजट विधानसभा में 1306 करोड़ रुपये की अनुदान मांगें पारित