आज दिनांक 3 August के इतिहास के जानकारी की शुरुवात अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस (World Friendship Day) से करते हैं : भारत में, Friendship Day अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है, जो इस साल आज के दिन 3 August को है। हालाँकि कई देश संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित 30 जुलाई को इस दिन को मनाते हैं, लेकिन इस दिन का मूल भाव वही रहता है: दोस्ती के मूल्य का सम्मान करना और संस्कृतियों के बीच शांति, समझ और सद्भाव को बढ़ावा देना। World Friendship Day हमें अपने जीवन में सार्थक रिश्तों की कद्र करने और अपने दोस्तों के हम पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव को स्वीकार करने की याद दिलाता है।
विश्व इतिहास में 3 August
-
1492: प्रसिद्ध खोजकर्ता क्रिस्टोफर कोलंबस अपने तीन जहाज़ों – सैंटा मारिया, पिंटा और निन्या – के साथ स्पेन से “इंडीज़” की ओर रवाना हुए। यह यात्रा अमेरिका की खोज की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बनी।
-
1795: ग्रीनविले की संधि पर हस्ताक्षर हुए, जिससे उत्तरी अमेरिका की कई भूमि यूनाइटेड स्टेट्स के अधीन आई।
-
1914: जर्मनी ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
-
1958: अमेरिका की पनडुब्बी यूएसएस नॉटिलस उत्तरी ध्रुव (North Pole) तक पहुँचने वाली पहली पनडुब्बी बनी।
-
2004: Statue of Liberty को, 2001 में हुए आतंकी हमलों के बाद, पुनः आम जनता के लिए खोला गया।
-
1960: नाइजर को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली।
-
2005: महमूद अहमदीनेजाद ने ईरान के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
3 August को भारत से जुड़े प्रमुख घटनाक्रम
-
1886: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त का जन्म सन् 1886 ई॰ में चिरगांव जिला झाँसी में हुआ था। इनके पिता सेठ रामचरण जी रामभक्त और काव्यप्रेमी थे। उन्हीं से गुप्तजी को काव्य-संस्कार प्राप्त हुआ। इन्होंने कक्षा 9 तक ही विद्यालयीय शिक्षा प्राप्त की थी, किन्तु स्वाध्याय से अनेक भाषाओं के साहित्य का ज्ञान प्राप्त किया। इन्होंने बचपन में ही काव्य-रचना करके अपने पिता से महान् कवि बनने का आशीर्वाद प्राप्त किया था।
-
1916: शकील बदायूंनी, मशहूर गीतकार की निजी जिंदगी पर गौर करें तो उनका जन्म उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में 3 अगस्त 1916 को हुआ। वो बचपन से ही शायरी का शौक रखते थे। वर्ष 1936 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। इसके बाद उन्होंने मुशायरों में हिस्सा लेने का सिलसिला शुरू किया। स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद वो सरकारी नौकरी में आए। मगर वो दिल से शायर ही रहे।
-
1934: छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन का जन्म 3 अगस्त 1934 को ओडिशा के खोरधा जिले के बानपुर में हुआ था. उनके पिता परसुराम हरिचंदन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे. बिश्वभूषण हरिचंदन ने इकानॉमिक्स में ऑनर्स की डिग्री ली और कटक स्थित एमएस लॉ कॉलेज से एलएलबी किया. उनकी पत्नी का नाम सुप्रभा हरिचंदन है.
-
1936: पंडित छन्नूलाल मिश्र (जन्म 3 अगस्त 1936) भारतीय शास्त्रीय गायक हैं। उत्तर प्रदेश केआज़मगढ़ ज़िले में जन्मे मिश्र की कर्मभूमि बनारस रहा है और ये किराना घराना और बनारस घराना की गायकी के प्रतिनिधि कलाकार हैं। इन्हे कला के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा सन 2020 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।
-
1984: सुनील छेत्री भारतीय फुटबॉलर, का जन्म 3 अगस्त 1984 को सिकंदराबाद, भारत में हुआ था। सुनील के माता पिता नेपाल के रहने वाले थे, लेकिन बाद में वे भारत आ गए। उनके पिता का नाम के. बी. छेत्री और उनकी माता का नाम सुशीला छेत्री है। उनकी एक बहन भी है जिसका नाम बंदना छेत्री है। सुनील के पिता भारतीय सेना में अधिकारी थे।
-
1977: सुनील ग्रोवर एक भारतीय अभिनेता और हास्य अभिनेता हैं। उन्होंने हिंदी और पंजाबी फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन पर भी काम किया है। वह लोकप्रिय टेलीविजन शो “कॉमेडी नाइट्स विद कपिल” में गुत्थी की भूमिका निभाकर प्रसिद्ध हुए, लेकिन उन्हें द कपिल शर्मा शो में डॉ. मशहूर गुलाटी, रिंकू देवी और पिदु की भूमिकाओं से भी पहचान मिली। उन्हें बॉलीवुड फिल्मों ‘गब्बर इज बैक’, ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’, ‘भारत’ और ‘जवान’ में भी देखा गया है।
-
1998: मुंबई, बांद्रा में इमारत हादसे में 35 लोगों की मृत्यु।
दुनियाभर के प्रसिद्ध जन्मदिन 3 August
-
टोनी बेनेट (1926), अमेरिकी गायक
-
मार्था स्टीवर्ट (1941), व्यवसायी व टीवी पर्सनैलिटी
-
मार्टिन शीन (1940), अभिनेता
-
टॉम ब्रैडी (1977), अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी
-
रायन लोखिम (1984), अमेरिकी तैराक
महत्वपूर्ण निधन 3 August
-
जोसेफ कॉनराड (1924), इंग्लिश-अंग्रेजी लेखक
-
एलेक्ज़ैंडर सोल्झनीत्सिन (2008), रूसी लेखक, नोबेल विजेता
-
थॉर्स्टन वेब्लेन (1929), अमेरिकी अर्थशास्त्री
-
रिचर्ड विलस्टेटर (1942), नोबेल रसायन शास्त्र विजेता
-
रॉजर केसमेंट (1916), आयरिश स्वतंत्रता सेनानी
3 August को भारतीय प्रमुख जन्म – संक्षिप्त सूची
| नाम | जन्म वर्ष | क्षेत्र |
|---|---|---|
| मैथिली शरण गुप्त | 1886 | हिन्दी साहित्य |
| शकील बदायूंनी | 1916 | गीतकार |
| सुनील छेत्री | 1984 | फुटबॉल खिलाड़ी |
| पं. छन्नूलाल मिश्रा | 1936 | शास्त्रीय गायक |
| सुनील ग्रोवर | 1977 | अभिनेता, हास्य कलाकार |
इस तरह, 3 August इतिहास World Friendship Day के अलावा कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के लिए महत्वपूर्ण है।
सम्बंधित इतिहास से जुडी ख़बर के लिए यह जरुर पढ़ें : – 2 August : भारत एवं विश्व का इतिहास



More Stories
Cg News : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; बस्ती के घर में चल रहा था देह व्यापार, 5 युवतियां और 3 युवक गिरफ्तार
Padma Awards 2026 : इन दिग्गज हस्तियों को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित पद्म सम्मान
History Sheeter Reached The Police Station : सुप्रीम कोर्ट की रोक के बीच थाने पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, पुलिस ने की गहन पूछताछ