खैरागढ़ : शहर के चर्चित सराफा व्यवसायी और वर्धमान ज्वेलर्स के संचालक वैभव लूनिया को राजनांदगांव पुलिस ने चोरी के जेवरात खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लाखों रुपये के चोरी के गहने बरामद किए हैं। यह कार्रवाई दो अलग-अलग घरों में हुई नकबजनी की जांच के दौरान सामने आई, जब पकड़े गए चोरों ने वैभव लूनिया का नाम उगला।
बेलपत्र से लेकर नंदी की सेवा तक, सावन में इन सात उपायों से बरसेगा महादेव का आशीर्वाद
वर्धमान ज्वेलर्स के चमकते शो-रूम के पीछे का सच जब पुलिस ने उजागर किया तो खैरागढ़ शहर स्तब्ध रह गया। वर्षों से प्रतिष्ठा का मुखौटा पहनकर सोने-चांदी का कारोबार कर रहा वर्धमान ज्वेलर्स अब चोरी के गहनों की खरीद-फरोख्त के आरोप में घिर चुका है।
राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में दो गंभीर नकबजनी कांडों की तह तक पहुंचते हुए जब आरोपी चोरों से पूछताछ की गई, तब बड़ा खुलासा सामने आया। गिरफ्तार चोरों ने कबूल किया है कि चोरी के जेवरात उन्होंने खैरागढ़ के सराफा कारोबारी वैभव लूनिया को बेचे थे, जिन्होंने उसे बाजार में खपाने की तैयारी कर रखी थी।
पूछताछ के दौरान वैभव लूनिया ने यह स्वीकार किया कि उसने उक्त चोरी के गहने 40 हजार रुपए में खरीदे थे। पुलिस ने उसके पास से चुराए गए गहनों की बरामदगी की है। इसके बाद उसे धारा 317(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर 29 जुलाई को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

More Stories
CG NEWS : मदननगर हिंसा मामले में बड़ा एक्शन’ 150 ग्रामीणों पर FIR, पुलिस टीम पर हमले के बाद 15 नामजद समेत 100-150 अज्ञात आरोपी बनाए गए
CG Accident News : दंतेवाड़ा में अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 10 से अधिक लोग घायल, तड़के हुए हादसे से मची अफरा-तफरी
CG NEWS : ₹17 करोड़ के फर्जी सर्पदंश मुआवजा घोटाले में बड़ा एक्शन’ 3 क्लर्क सस्पेंड, 8 कर्मचारियों से पूछताछ बाकी, गिरफ्तारी के विरोध में लिपिक संघ का आंदोलन