जशपुर : जिले में आज सुबह भूकंप के झटके से इलाके में हड़कंप मच गया. सुबह करीब 7 बजकर 31 मिनट पर आए हल्के भूकंप के झटकों को लोगों ने साफ महसूस किया. करीब 4 से 5 सेकंड तक घरों में रखे बर्तन खनकते रहे और दरवाजे-खिड़कियां हिलती रहीं. झटकों के महसूस होते ही लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए.
हालांकि इस भूकंप से किसी तरह की जनहानि या नुकसान नहीं हुआ है. कई लोग देर तक एहतियात के तौर पर घर के बाहर ही खड़े रहे. प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है, लेकिन स्थानीय लोग सतर्क हैं और सावधानी बरत रहे हैं.

More Stories
SIMS अस्पताल में स्टाफ को धमकाने का वीडियो वायरल, अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में आज से मानसून की चाल पड़ेगी सुस्त, तापमान बढ़ने के आसार
CG News : स्वामी आत्मानंद स्कूल में बड़ा हादसा’ लोहे का गेट गिरने से बच्चे की मौत, SDM ने दिए जांच के आदेश