रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार टीबी (तपेदिक) के मरीजों के लिए मुफ्त इलाज, जांच और पोषण संबंधी सहायता प्रदान करती है। शासन ने वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, इसी कड़ी में ज़िले की खरोरा निवासी पूजा धीवर ने बताया मैं टीबी मरीज हूं और मेरा इलाज सरकारी दवाई के माध्यम से हो रहा है साथ ही दवाई लेने के बाद मेरे सेहत में सुधार हो रहा है।
इस लाभकारी योजना के लिए मैं मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करती हूँ। टीबी मरीजों को सरकार द्वारा 6 माह में 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता DBT (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से दी जाती है एवं 6 माह का प्रोटीनयुक्त पोषण आहार भी प्रदान किया जाता है।
टीबी के यह लक्षण हो सकते है :- खांसी, बुखार, पसीने आना, सीने में दर्द, बलगम में खून और शरीर में गांठे आदि। रायपुर में जिला क्षय रोग केंद्र कालीबाड़ी में स्थित है, यहाँ मरीज अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते है।

More Stories
Chhattisgarh Govt officer Salary : प्रशासनिक अफसरों को बड़ी सौगात’ छत्तीसगढ़ में बदले नियम, पद खाली न होने पर भी मिलेगा उच्चतर वेतनमान’ अधिसूचना जारी
CG Weather Update : तपती धूप और लू से मिलेगी बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक आंधी-बारिश का ‘येलो अलर्ट’
CG News : स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल , क्या समय पर बेहतर इलाज मिलता तो बच सकती थी प्रसूता की जान