बलरामपुर : जिला मुख्यालय के विद्युत कार्यालय में जेई के पद पर पदस्थ एक अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बिजली कनेक्शन लगवाने का नाम पर पैसा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मामले की शिकायत वीडियो के साथ कलेक्टर के जनदर्शन में भी हुई थी, जिस पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए जेई शांतनु वर्धन को पद से निलंबित कर दिया है।
यह वायरल वीडियो ग्राम पंचायत भेंडरी का बताया जा रहा है, जहां विद्युत कनेक्शन लगवाने के नाम पर जेई शांतनु वर्धन पहुंचे हुए थे और उनके साथ एक अन्य कर्मचारी भी था। यहां विद्युत कनेक्शन लगवाने के नाम पर उन्होंने पैसे लिए और जिस ग्रामीण ने यह पैसा दिया था उसने इसका वीडियो भी अपने मोबाइल में बना लिया था। इस वीडियो में जेई साहब पैसा गिन रहे हैं साथ में यह भी कह रहे हैं कि मेरे साथ जो यह आदमी बैठा हुआ है इसे भी कुछ दे दीजिएगा।
पीड़ित ने इसके शिकायत वीडियो के साथ बलरामपुर कलेक्टर के जनदर्शन में दिया था जिस पर संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों ने इस वीडियो के आधार पर जेई के खिलाफ कार्रवाई तो कर दी है और उसे फिलहाल निलंबित कर दिया है।

More Stories
CG Crime News : छत्तीसगढ़ में हैवानियत’ घर में घुसकर मां-बेटी से मारपीट, जहर पिलाने की कोशिश और अश्लील वीडियो बनाने की धमकी’ 3 FIR दर्ज
NEET 2026 : 3 मई को देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, जिला प्रशासन का सख्त फरमान—”गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक खोज’ मल्हार की धरा से मिला 2000 साल पुराना दुर्लभ ताम्रपत्र, 3 किलो वजनी इस धरोहर में छिपा है प्राचीन इतिहास