डोंगरगढ़ : शहर के महावीर तालाब के सामने संचालित एक्सिस बैंक ब्रांच में ग्राहकों के करोड़ों रुपए का गबन कर दिया गया है. इस पूरे कृत्य में बैंक कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है. बैंक के लोन डिपार्टमेंट के बड़े अधिकारी की मिली भगत से पूरा काम किया गया है. सूत्रों की माने तो बैंक के एक अधिकारी ने ग्राहकों से अनुमति लिए बगैर उनके एफडी राशि में से 80 प्रतिशत से अधिक की राशि को लोन स्वरूप निकालकर किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिया है.
लगभग 5 करोड़ रुपए के अफरा-तफरी की जानकारी सामने आई है. एक्सिस बैंक के जिस अधिकारी ने ऐसा किया है. वह पिछले एक हफ्ते से फरार है. इसमें शहर के कई नामी-गिरामी, राइस मिलर, ब्याज में रुपए देने वाले व्यापारी व करीबन आधा दर्जन बड़े किसान धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं. मामले का खुलासा होने के बाद शहर के पूरे व्यापारी वर्ग के होश उड़ गए हैं. कोई भी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहा है.
थाना प्रभारी उपेंद्र शाह के मुताबिक इस तरह की जानकारी आई है. कितनी राशि का गबन है. बैंक इसकी जांच कर रहा है. उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है. अब तक इस मामले में एफआईआर नहीं हुई है. संभवत: एक से दो दिन में हो सकती है.

More Stories
CG Crime News : छत्तीसगढ़ में हैवानियत’ घर में घुसकर मां-बेटी से मारपीट, जहर पिलाने की कोशिश और अश्लील वीडियो बनाने की धमकी’ 3 FIR दर्ज
NEET 2026 : 3 मई को देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, जिला प्रशासन का सख्त फरमान—”गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक खोज’ मल्हार की धरा से मिला 2000 साल पुराना दुर्लभ ताम्रपत्र, 3 किलो वजनी इस धरोहर में छिपा है प्राचीन इतिहास