जयपुर: जयपुर में उड़ान भरते ही एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी आ गई जिसके चलते विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह विमान दिल्ली से मुंबई की उड़ान पर था। उड़ान भरने के 18 मिनट बाद ही विमान को वापस रनवे पर उतारना पड़ा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आधुनिक एम्बुलेंस को दिखायी हरी झंडी
जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट AI-612 ने जयपुर एयरपोर्ट से दोपहर 1.58 मिनट पर मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि इसके टेक ऑफ का टाइम दोपहर 1:35 है। करीब 23 मिनट की देरी से इस विमान ने मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान में तकनीकी गड़बड़ी हो गई। पायलट को जैसे ही गड़बड़ी का पता चला उसने तुरंत विमान को वापस लौटाने का फैसला लिया।
विमान के पायलट ने जयपुर एटीसी से इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी। दोपहर 2:16 बजे विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग हुई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। फिलहाल विमान की तकनीकी जांच हो रही है।

More Stories
ईरान को भारत ने भेजी जीवनरक्षक दवाइयों की पहली खेप’ इजराइल का दावा- बमबारी में ईरानी खुफिया मंत्री ढेर
मोसाद के जासूस को ईरान ने दी फांसी’ संवेदनशील ठिकानों की तस्वीरें भेजने का आरोप, इजराइल पर मिसाइल अटैक जारी
BJP’s ‘Show of Strength’ In Rajya Sabha : 10 राज्यों की 37 सीटों के नतीजे घोषित, बहुमत के और करीब पहुंचा NDA