रायपुर : वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की एक्सीडेंट में मौत हो गई है। हादसा नवा रायपुर में हुआ है। निखिल कश्यप (22) की तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक से वह नीचे गिरा और सिर फटने से उसकी मौके पर मौत हो गई। निखिल बस्तर सीट से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप का बेटा था।
मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे की है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच पड़ताल में जुटी है। जानकारी मिलते ही मंत्री केदार कश्यप ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।
सीएम साय ने जताया दुःख
वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे एवं पूर्व सांसद दिनेश कश्यप जी के सुपुत्र, निखिल कश्यप की सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दु:खद एवं पीड़ादायक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल कश्यप परिवार को इस दु:ख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

More Stories
CG News : खेत में गिरी बिजली, जशपुर की 2 महिला मजदूरों की मौत’ 20 से ज्यादा घायल
CG Accident News : कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौके पर मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
IPS रतनलाल डांगी मामले में High Court’ सख्त, पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग के सचिव से मांगा जवाब’ 31 अगस्त वाले सप्ताह में अगली सुनवाई