बीजापुर : जिले में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से 16 साल का एक नाबालिग बुरी तरह जख्मी हो गया है। घायल को अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि, नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से IED प्लांट कर रखी थी।
जिसकी चपेट में नाबालिग आ गया। मामला भोपालपट्टनम थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जिले के कोंडापगड़ू गांव का रहने वाला नाबालिग कृष्णा गोटा गाय चराने के लिए जंगल गया हुआ था। उस इलाके में नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए पहले से ही बम दबा रखा था। वहीं प्रेशर IED में नाबालिग का पैर आ गया। जिससे जोर का धमाका हुआ।
वह गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके की आवाज सुनकर गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाबालिग को पहले गांव लाया। इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी स्थिति गंभीर है।

More Stories
छत्तीसगढ़ High Court’ का बड़ा फैसला, RTI की आड़ में नहीं मिलेगी किसी की निजी जानकारी, राज्य सूचना आयोग को भी लगाई फटकार
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में लोक कलाकारों को हर साल मिलेंगे 12 से 24 हजार रुपये, मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन आमंत्रित
CG NEWS : अब सड़कों पर नहीं दिखेंगे बेसहारा मवेशी, छत्तीसगढ़ में बनेंगे 1460 गौधाम