Vande Bharat ने महाराष्ट्र के Pune शहर को हाई-स्पीड रेल नेटवर्क से और अधिक जोड़ते हुए चार नई Vande Bharat Express की घोषणा की है। इससे पुणे को शेगांव, वडोदरा, सिकंदराबाद और बेलगावी जैसे प्रमुख शहरों से तेज़, सुरक्षित और आधुनिक रेल कनेक्टिविटी मिलने जा रही है। ये ट्रेनें न सिर्फ यात्रा समय को कम करेंगी, बल्कि व्यापारिक, धार्मिक और पारिवारिक यात्राओं को भी सुगम बनाएंगी।
1. पुणे–शेगांव Vande Bharat Express
-
संभावित ठहराव: दौंड, अहमदनगर, छत्रपति संभाजीनगर, जालना
-
यह ट्रेन धार्मिक नगरी शेगांव जाने वाले संत गजानन महाराज के भक्तों के लिए सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करेगी।
-
तीर्थ यात्रा और टूरिज़्म सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा।
2. पुणे–वडोदरा Vande Bharat Express
-
संभावित स्टॉपेज: लोनावला, पनवेल, वापी, सूरत
-
यात्रा का समय घटकर 6–7 घंटे हो सकता है (पहले 9 घंटे)।
-
व्यापार और पारिवारिक यात्राओं के लिए उपयोगी, खासकर मुंबई-पुणे-गुजरात कॉरिडोर के लिए।

Raipur News : NSUI कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री निवास का किया घेराव, FIR दर्ज
3. पुणे–सिकंदराबाद Vande Bharat Express
-
संभावित ठहराव: दौंड, सोलापुर, गुलबर्गा
-
आईटी और बिज़नेस प्रोफेशनल्स को मिलेगा लाभ।
-
महाराष्ट्र और तेलंगाना के बीच बिज़नेस और टेक्निकल कनेक्टिविटी में सुधार।
4. पुणे–बेलगावी Vande Bharat Express
-
संभावित स्टॉपेज: सतारा, सांगली, मिरज
-
कर्नाटक के उत्तरी औद्योगिक क्षेत्रों से पुणे की कनेक्टिविटी में सुधार।
-
क्षेत्रीय आर्थिक विकास को मिलेगा बल।
जल्द आ सकती है पुणे–नागपुर स्लीपर Vande Bharat Express
रेलवे Pune –नागपुर के बीच स्लीपर vande bharat train चलाने की योजना पर विचार कर रहा है। यदि यह सेवा शुरू होती है, तो व्यापार, शिक्षा और पर्यटन के लिहाज से दो प्रमुख शहरों के बीच रात्रिकालीन यात्रा में क्रांतिकारी सुधार देखने को मिलेगा।

More Stories
Gold Price Today 2026 : सोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट , रिकॉर्ड हाई से फिसला सोना, प्रति 10 ग्राम 41,000 रुपये तक की बड़ी गिरावट से निवेशक हैरान
RAIPUR Commissionerate Bulletin 9 April 2026 तेलीबांधा थाने में हत्या के प्रयास सहित सर्वाधिक 3 प्रकार के अपराध दर्ज
RBI MPC Meeting 2026 : नहीं घटेगी आपके लोन की EMI, आरबीआई ने रेपो रेट को 5.25% पर रखा बरकरार