जगदलपुर : बस्तर जिले में सोमवार अल सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. रायपुर से जगदलपुर आ रही मनीष ट्रेवल्स की बस बस्तर थाना क्षेत्र में माजीसा पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में बस चालक और महिला हेल्पर की मौत हो गई है. हादसे के वक्त बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे.
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4 बजे चालक को झपकी आ गई, जिससे बस सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक बस में ही बुरी तरह फंस गया. उसे निकालने के लिए कटर मशीन का सहारा लेना पड़ा. स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल, बाकी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

More Stories
CG Crime News : किसान नेता रूपन चंद्राकर के भतीजे की हत्या, महानदी तट पर मिली शिक्षक की लाश’ इलाके में सनसनी
जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, जूते-चप्पल फेंके’ दीपोत्सव को लेकर बढ़ा विवाद
CG NEWS : क्रिकेटर सूर्यकुमार की मूर्ति लेकर बालोद से मुंबई पहुंचा फैन’ फसल बेचकर बनवाई, 1300 KM का सफर कर मिलने पहुंचा’ क्रिकेटर ने कहा- छत्तीसगढ़ आऊंगा