15 July का दिन भारत और विश्व के इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं, जन्मों और उपलब्धियों के लिए जाना जाता है।
15 July को भारत का इतिहास
-
1611: आमेर के राजा और मुगल साम्राज्य के वरिष्ठ सेनापति जयसिंह का जन्म।
-
1883: प्रसिद्ध भारतीय व्यवसायी और दानवीर जमशेद जी जीजाभाई का जन्म।
-
1903: भारत रत्न से सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. कामराज का जन्म।
-
1909: आंध्र प्रदेश की प्रथम महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का जन्म।
-
1912: भारतीय सेना के महान अफसर मोहम्मद उस्मान का जन्म, जिन्होंने भारत-पाक युद्ध (1947-48) में शहादत दी। उन्हें “नौशेरा का शेर” कहा जाता है.
-
1925: प्रसिद्ध नाटककार, अभिनेता और रंगमंच के सिद्धांतकार बादल सरकार का जन्म।
-
1926: मुंबई में पहली बार मोटरबस सेवा 15 जुलाई 1926 को शुरू हुई थी। यह सेवा बॉम्बे इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) ने शुरू की थी, जो आज भी मुंबई की प्रमुख सार्वजनिक परिवहन सेवा है। पहली बस सेवा अफगान चर्च से क्रॉफर्ड मार्केट के बीच चली थी और इस सफर का किराया 25 पैसे (चार आना) था। यह न केवल मुंबई की पहली बस सेवा थी, बल्कि पूरे भारत की पहली मोटरबस सेवा भी मानी जाती है।
-
1937: प्रसिद्ध पत्रकार प्रभाष जोशी का जन्म।
-
1955: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को भारत रत्न देने की घोषणा.
-
1979: प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने 15 जुलाई 1979 को अपने पद से इस्तीफा दिया था। वे भारत के पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने 1977 में जनता पार्टी की सरकार बनाई थी। हालांकि, उनकी सरकार में गुटबाजी और मंत्रियों के बीच असहमति के कारण राजनीतिक संकट गहराया।
-
2011: इसरो ने पीएसएलवी-सी17 के जरिए जीसैट-12 ए का सफल प्रक्षेपण किया.
15 July को विश्व का इतिहास
-
1662: इंग्लैंड के राजा चार्ल्स द्वितीय ने लंदन में रॉयल सोसायटी को अधिनियमित किया.
-
1795: ‘मार्सिलेस’ को फ्रांस का राष्ट्रगान घोषित किया गया.
-
1904: अमेरिका के लॉस एंजिल्स में पहला बौद्ध मंदिर बना.
-
1910: एमिल क्रेपलिन ने एलॉइस अल्जाइमर के नाम पर अल्जाइमर बीमारी का नाम दिया.
-
1916: एयरोस्पेस कंपनी बोइंग की स्थापना.
-
1962: अल्जीरिया अरब लीग का हिस्सा बना.
-
1968: अमेरिका और सोवियत संघ के बीच वाणिज्यिक विमान सेवा की शुरुआत.
-
1999: चीन ने न्यूट्रॉन बम की क्षमता हासिल करने की घोषणा की.
-
2002: अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख को पाकिस्तानी अदालत ने मौत की सजा सुनाई.
-
2004: नेपाल में माओवादियों से वार्ता के लिए विदेशी मध्यस्थता मंजूर.
-
2005: श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट ने सुनामी राहत सामग्री बंटवारे पर सरकार-लिट्टे समझौते को निलंबित किया.
-
2008: नेपाल में प्रथम राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की नियुक्ति पर सहमति बनी.
15 July को जन्मे प्रमुख व्यक्ति
-
जमशेद जी जीजाभाई (1883) – जमशेद जी जीजाभाई (15 July 1783 – 14 अप्रैल 1859) भारत के प्रसिद्ध पारसी व्यापारी, उद्योगपति और महान दानवीर थे। उन्हें आधुनिक मुंबई के विकास और परोपकार के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए जाना जाता है।
-
के. कामराज (1903) – के. कामराज (15 July 1903 – 2 अक्टूबर 1975) तमिलनाडु के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थे। वे मद्रास राज्य (अब तमिलनाडु) के तीसरे मुख्यमंत्री थे और इस पद पर उन्होंने 1954 से 1963 तक लगभग 9 वर्ष तक कार्य किया।
-
दुर्गाबाई देशमुख (1909) – दुर्गाबाई देशमुख (15 July 1909 – 9 अप्रैल 1981) आंध्र प्रदेश की पहली महिला स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी थीं। उनका जन्म आंध्र प्रदेश के राजामुंद्री जिले के काकीनाडा में हुआ था। वे महात्मा गांधी की अनुयायी थीं और स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई।
-
मोहम्मद उस्मान (1912) – ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान (15 जुलाई 1912 – 3 जुलाई 1948) भारतीय सेना के एक बहादुर और उच्च रैंकिंग अधिकारी थे, जिन्हें “नौशेरा का शेर” के नाम से जाना जाता है। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले के बीबीपुर गांव में हुआ था।
-
बादल सरकार (1925) – बादल सरकार (15 July 1925 – 13 मई 2011) भारत के एक प्रमुख अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और रंगमंच के सिद्धांतकार थे। उनका असली नाम सुधींद्र सरकार था और उनका जन्म कोलकाता में हुआ था।
-
प्रभाष जोशी (1937) – प्रभाष जोशी (15 July 1936/1937 – 5 नवंबर 2009) हिंदी पत्रकारिता के एक महान स्तंभ थे। वे राजनीति और क्रिकेट पत्रकारिता के विशेषज्ञ माने जाते थे और हिंदी पत्रकारिता को नई दिशा देने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
-
भूपेन्द्र पटेल (1962) – भूपेन्द्रभाई पटेल (जन्म 15 July 1962) गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता हैं और सितंबर 2021 से गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। भूपेंद्र पटेल ने 2017 से 2025 तक अहमदाबाद की घाटलोदिया विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया है।
-
विजय शेखर शर्मा (1978) – विजय शेखर शर्मा पेटीएम (Paytm) के संस्थापक और भारत के अग्रणी तकनीकी उद्यमियों में से एक हैं। उनका जन्म 15 July 1978 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में हुआ था। विजय शेखर शर्मा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हिंदी माध्यम स्कूल से प्राप्त की और 19 वर्ष की उम्र में दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (अब दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी) से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री हासिल की।
सम्बंधित खबर के लिए यह जरुर पढ़ें – 14 July का दिन भारत और विश्व का इतिहास
15 July को हुए प्रमुख निधन
-
बाल गन्धर्व (1967) – मराठी रंगमंच के महानायक.
-
मरियम मिर्ज़ाख़ानी (2017) – फील्ड्स मेडल पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ.
-
बानो जहाँगीर कोयाजी (2004) – चिकित्सा वैज्ञानिक.
15 July का दिन भारत और विश्व के इतिहास में सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

More Stories
Raipur Police Commissionerate 13 June 2026: 24 घंटे की क्राइम डायरी; अपहरण, सायबर धोखाधड़ी और आबकारी मामलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई
Indian shooter Jaspal Rana Passes Away : भारतीय निशानेबाजी जगत को बड़ा झटका’ दिग्गज शूटर और कोच जसपाल राणा का निधन
BREAKING NEWS : दिल्ली के तुगलकाबाद में भीषण आग’ तीन की मौत, छह झुलसे; छत के रास्ते किया गया रेस्क्यू