रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक वीडिया सामने आया है, जिसमें 70 से अधिक हाथियों का दल सड़क पार करते नजर आ रहा है.
घटना धर्मजयगढ़ वन मंडल की है. क्षेत्र में बड़ी में विचरण कर रहे हाथियों को लेकर वन विभाग अलर्ट मोड पर है. हालांकि निगरानी में टीम को परेशानी हो रही है.
दरअसल, धर्मजयगढ़ वन मंडल में सीथरा से हाटी मार्ग को बड़ी संख्या में हाथियों का दल पार करते दिखा। 70 से अधिक हाथियों के झुंड में शावकों से लेकर विशालकाय हाथी नजर आए. हाथियों की मौजूदगी से इलाके में दहशत फैल गई है. हाथियों के सड़क पार करने सड़क पर काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा.

More Stories
Ex-Servicemen Recruitment : छत्तीसगढ़ में भूतपूर्व सैनिकों के पद नहीं रहेंगे खाली, सरकारी भर्तियों में अब इस तरह होगी नियुक्ति
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित, 608 अभ्यर्थियों को लगा झटका’ जल्द जारी होगी नई तारीख
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 19 सितंबर से बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां