अंबिकापुर : अंबिकापुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है. अंबिकापुर की ओर आ रही कार हादसे का शिकार हो गई. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं 3 की हालत गंभीर है. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के चठिरमा के पास की है.
जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार कार में तीन युवक और दो युवती सवार होकर अंबिकापुर आ रहे थे. इस दौरान चठिरमा के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. हादसे में एक युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई. जोरदार भिड़ंत की आवाज से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे.
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद किया. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

More Stories
Chhattisgarh LPG Cylinder Crisis 2026 : छत्तीसगढ़ में गैस हाहाकार ऑनलाइन बुकिंग और मिस्ड-कॉल सेवा ठप, गोदामों पर लगी लंबी कतारें
Meat Shop Closed Dates 2026 : 20, 27 और 31 मार्च को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम का सख्त आदेश
Chhattisgarh Opium Cultivation Case : छत्तीसगढ़ अफीम कांड मक्के की आड़ में अफीम की खेती, कृषि विस्तार अधिकारी सस्पेंड