अहमदाबाद: गुजरात में महिसागर नदी पर बना ब्रिज भरभराकर गिर गया है. इस दौरान कई वाहन नदी में जा गिरे. दो लोगों की मौत की खबर है जबकि कई लोगों को रेस्क्यू किया गया है. यह ब्रिज 43 साल पुराना था. वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला यह पुल उस समय गिर गया, जब भारी ट्रैफिक था. एक ट्रक आधे-टूटे पुल पर लटका नजर आ रहा है. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह 7.30 बजे के आसपास की है. पुल टूटने की वजह से दो ट्रक और एक पिकअप वैन सहित चार वाहन महिसागर नदी में गिर गए. तीन लोगों को रेस्क्यू किया गया. पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर हैं. फायर ब्रिगेड की टीमें भी मौके पर हैं. इस ब्रिज को आमतौर पर सुसाइड प्वॉइन्ट के तौर पर भी जाना जाता है.
#WATCH | Vadodara, Gujarat | The Gambhira bridge on the Mahisagar river, connecting Vadodara and Anand, collapses in Padra; local administration present at the spot. pic.twitter.com/7JlI2PQJJk
— ANI (@ANI) July 9, 2025
गुजरात में वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला पुल टूटा । कई गाड़ी नीचे गिरे । pic.twitter.com/njO0tVuDxI
— Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) July 9, 2025

More Stories
May 1, 2026 new rules : 1 मई से बदले नियम: बैंकिंग, LPG, रेलवे और डिजिटल पेमेंट पर असर, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा प्रभाव
Chhattisgarh Breaking News : राजधानी में सनसनी , मासूम से दुष्कर्म की खबर फैलते ही मोहल्लेवासियों का फूटा गुस्सा, थाने का घेराव
23 April 2026 Horoscope : वृषभ राशि के जातकों को करियर में मिलने वाली है नई जिम्मेदारियां, जानिए अपना राशिफल …