रायपुर : राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब के सामने एक जिम में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई. वहां से गुजर रहे लोगों ने GOLD’s GYM में धुंआ उठते देखा. जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. मौके पर पहुंचकर फायर फाइटर्स ने आग पर काबू पाया. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है.
जानकारी के मुताबिक, राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब के सामने गोल्ड जिम में तड़के सुबह आग लग गई. देखते ही देखते आग बढ़ती गई और काला धुंआ उठने लगा. मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने धुंआ उठते देखा.
घटना की सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया. जिम में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि आग लगने का कारण अभी सामने नहीं आया है.

More Stories
CG Road Accident : ‘CMO’ लिखी कार की टक्कर से दो महिलाओं की मौत, जन्मदिन समारोह से लौट रहे थे लोग, नगर पालिका परिसर में क्षतिग्रस्त कार मिलने से बढ़ा मामला
CG News : स्कूल कार्यालय में शराब पीते मिले दो शिक्षक’ VIDEO वायरल होने से मचा हड़कंप, शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच
Kulgam Terror Attack: CM साय की बड़ी घोषणा, आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के 2 श्रमिकों के परिवारों को 20-20 लाख की मदद