बारां। राजस्थान के बारां जिले में शनिवार देर रात नेशनल हाईवे-27 पर एक भीषण सड़क हादसे में चार युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब कार सवार गड्ढा बचाने की कोशिश कर रहे थे।
15 मिनट में 26 फुट बढ़ा जलस्तर: नदी के तांडव से तबाही, 51 की मौत, हजारों घर जलमग्न
जानकारी के अनुसार, लखनऊ से कोटा जा रही कार गजनपुरा स्थित हाड़ौती पैनोरमा के पास अचानक असंतुलित होकर आगे चल रही पिकअप में घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और आगे की सीट पर बैठे लोग बुरी तरह फंस गए।
बारां डीएसपी ओमेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवती जया शर्मा ने कोटा के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:
-
नमन चतुर्वेदी (25) – लखनऊ, उत्तर प्रदेश
-
राहुल प्रकाश (30) – दिल्ली
-
अंशिका मिश्रा (25) – गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
-
जया शर्मा (25) – लखनऊ, उत्तर प्रदेश
हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाकर कार में फंसे शवों और घायलों को बाहर निकाला। सभी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

More Stories
सड़क पर आवारा पशुओं से होने वाले हादसों पर Supreme Court’ सख्त, कहा- पीड़ितों को मिले मुआवजा, पशुपालक जीवनभर निभाएं जिम्मेदारी
1 August 2026 : आज से बदल गए LPG, रेलवे, बैंकिंग और CKYC के नियम, जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर
Pappu Yadav Protest : साधु वेश में प्रदर्शन के बाद दिल्ली में शिकायत, कार्रवाई की मांग