अभनपुर : अभनपुर बस स्टैंड के पास दो युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि एक ने दूसरे पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर मौके से फरार हो गया. हमले में मृत युवक की पहचान ऑटो चालक राजा कोसले के तौर पर हुई है.
51 की मौत, 460 सड़कें बंद, 2 दर्जन से ज्यादा घर तबाह… हिमाचल में भारी बारिश से बिगड़े हालात
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 10 बजे के आसपास बस स्टैंड के पास राजा कोसले का एक युवक से विवाद हुआ, जिस पर सामने वाले ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू बरसा दिए, जिससे उसकी जान चली गई.
जानकारों के मुताबिक, आरोपी युवक मृतक का रिश्तेदार था, और दोनों के बीच पारिवारिक विवाद था. हालांकि, अभी तक आरोपी युवक की पहचान नहीं हुई है. गोबरा नवापारा पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू करते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई है.

More Stories
CG Road Accident : ‘CMO’ लिखी कार की टक्कर से दो महिलाओं की मौत, जन्मदिन समारोह से लौट रहे थे लोग, नगर पालिका परिसर में क्षतिग्रस्त कार मिलने से बढ़ा मामला
CG News : स्कूल कार्यालय में शराब पीते मिले दो शिक्षक’ VIDEO वायरल होने से मचा हड़कंप, शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच
Kulgam Terror Attack: CM साय की बड़ी घोषणा, आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के 2 श्रमिकों के परिवारों को 20-20 लाख की मदद