‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला का 27 जून को निधन हो गया, जिससे उनके चाहने वाले सदमे में हैं। उनका अंतिम संस्कार 29 जून, शनिवार शाम को मुंबई में किया गया। अंतिम संस्कार की रस्मों के दौरान उनके पति पराग त्यागी का रोते हुए एक वीडियो अब वायरल हो रहा है। इसमें पराग को शेफाली की अस्थियां विसर्जित करते हुए देखा जा सकता है, जिसमें वह अस्थि विसर्जन के पहले शेफाली जरीवाला की अस्थियां सीने से लगाए दिखाई दिए। वहीं, उनके साथ ससुरजी भी हैं। इसके अलावा दूसरे वीडियो में वह उन अस्थियों को समंदर में प्रवाहित दिखाते दिखाई दिए।
जमीन दलाल की दादागिरी, CCTV सबूत फिर भी थानेदार नहीं कर रहे कार्रवाई
शेफाली की मौत के बाद पराग त्यागी का हुआ बुरा हाल
वीडियो में पराग त्यागी को शेफाली की अस्थियों को अपने हाथों में थामे हुए ओशिवारा श्मशान घाट से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। वह नम आंखों से अस्थि कलश को अपने सीने से लगाकर रोते हुए नजर आए। उसके आस-पास मौजूद परिवार के सदस्य इस गहरे दर्दनाक क्षण में उसे भावनात्मक सहारा देते हुए दिखाई दे रहे हैं। शेफाली जरीवाला की अचानक मौत की जांच अभी चल रही है। कूपर अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम किया गया। हालांकि, इस बीच अंबोली पुलिस स्टेशन से जुड़े सूत्रों ने उनकी मौत से जुड़े मामले में कुछ अहम जानकारियां साझा की हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि शेफाली जरीवाला पिछले करीब 8 सालों से एंटी-एजिंग दवाएं और इंजेक्शन ले रही थीं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, कई अहम फैसलों पर लगी मुहर
‘बिग बॉस 13’ में ली वाइल्ड कार्ड एंट्री
शेफाली जरीवाला ने 2019 में बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी, जहां उनकी अपने एक्स-बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला का 2021 में निधन हो गया था। उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई थी।
पराग त्यागी के दुख में शामिल हुए सितारे
शेफाली जरीवाला की तबीयत 27 जून की देर रात खराब हो गई थी। उन्हें उनके पति पराग त्यागी समेत तीन लोगों ने अंधेरी के बेलेव्यू अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के रिसेप्शन स्टाफ ने पुष्टि की कि शेफाली को मृत अवस्था में लाया गया था। शेफाली के अंतिम संस्कार में हिंदुस्तानी भाऊ, पारस छाबड़ा, संभावना सेठ, शहनाज गिल समेत कई सेलेब्स शामिल हुए।

More Stories
Ranveer Singh visits Lalbaugcha Raja: सफेद कुर्ते-पायजामे में बप्पा के दरबार पहुंचे रणवीर, फैंस ने घेरा
Ravi Kishan Manoj Tiwari Fight : पुलिस या एरिया…पहला मुक्का कौन मारेगा? 6 घंटे चला ड्रामा
Salman Khan : महाभारत के कर्ण का किरदार निभाएंगे सलमान खान? राकेश ओमप्रकाश मेहरा संग फिल्म की चर्चा