अगर आपके जीवन में समस्या बढ़ गई है और आपको कुछ नहीं सूझ रहा तो फिर आप महादेव के शरण में खुद को समर्पित कर दें। हर सोमवार के दिन आप उनकी पूजा और आराधना में लगे रहें, इससे महादेव प्रसन्न होंगे और आपके सभी समस्या से छुटकारा दिलाएंगे। भगवान शिव को ध्यान और योग का देव माना गया है। साथ ही सच्चे मन से पूजा करने वाले और उनके कुछ मंत्रों का जप करने मात्र् से शिव कृपा प्राप्त होती है और धन और वैभव की कोई कमी नहीं रहती। ऐसे में आइए जानते हैं कि सोमवार के दिन किन मंत्रों का करना चाहिए जप…
कोलकाता गैंगरेपः पीड़िता को गेट से घसीटकर अंदर ले गए दो आरोपी, CCTV फुटेज में सामने आई दरिंदगी
मान्यता है कि सोमवार के दिन भगवान शिव अपने भक्तों की सभी प्रार्थनाएं सुनते हैं। ऐसे में इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा अवसर होता है। मान्यता है कि शिव जी को प्रसन्न करने के लिए शिव मंत्र का जप करना चाहिए। इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और जातक के सभी दुखों का नाश करते हैं। शिवजी के कई मंत्र हैं जो इंसान के अलग-अलग समस्याएं के लिए लाभदायी होते हैं।
कांग्रेस दफ्तर में CCTV गायब, राधिका खेड़ा ने लगाए ‘काले कारनामे’ छिपाने के आरोप
इन मंत्रों का करें जप
ॐ नमः शिवाय:
यह भगवान शिव का बीज मंत्र हैं, यह सरल और शक्तिशाली मंत्र हैं। इसके नियमित जप से सभी समस्याएं जड़ से खत्म हो जाती हैं।
ॐ पषुप्ताय नम:
इस मंत्र के जप से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति ठीक होती है और उसे धन लाभ होता है।
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥:
इस मंत्र के जप से जातक को आरोग्य और लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है।
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
यह शिव गायत्री मंत्र हैं, इसके जप से जातक की बुद्धि और विवेक बढ़ता है।
ॐ नमो भगवते रुद्राय नम:
यह मंत्र जातक के जीवन को कर्ज मुक्ति की ओर ले जाता है।
याद रखें कि मंत्र जप के दौरान तन और मन को साफ रहे। साथ ही जहां बैठकर मंत्र जपें वहां शांति हो। इन मत्रों के एक निश्चिम संख्या में जपें जैसे 11,21, 51 या फिर 108

More Stories
PM Modi : समुद्री सुरक्षा को नई ताकत, भारतीय नौसेना में शामिल हुए तीन स्वदेशी युद्धपोत
NEET-UG Re-Exam 2026 : अजमेर में NEET अभ्यर्थी को वीडियो कॉल पर दिखाया कथित पेपर, बदले में मांगे ₹30 हजार
NEET UG 2026 Re-Exam : देशभर में दोबारा परीक्षा शुरू, 22.80 लाख अभ्यर्थी शामिल; सुरक्षा के कड़े इंतजाम