रायपुर: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पर ऑटोमेटेड पार्किंग की शुरुआत हो चुकी है. इस सिस्टम से अब पार्किंग एंट्री पर स्वचालित सिस्टम से पर्ची निकलेगी, जिसमें वाहन का नंबर और प्रवेश का समय स्वतः अंकित रहेगा. पर्ची लेने के साथ ही बैरियर अपने आप खुल जाएगा और वाहन पार्किंग क्षेत्र में प्रवेश कर सकेगा.
छत्तीसगढ़ भाजपा का मंथन: मैनपाट में 7 से 9 जुलाई तक चिंतन शिविर, जेपी नड्डा और अमित शाह रहेंगे शामिल
एयरपोर्ट पर पार्किंग की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑटोमेटेड हो गई है, जिसमें किसी भी तरह का मानवीय हस्तक्षेप नहीं होगा. इस व्यवस्था से उन विवादों पर भी लगाम लगेगी, जो पहले पार्किंग शुल्क को लेकर अक्सर सामने आते थे. ड्रॉप या पिकअप के बाद जब वाहन चालक बाहर निकलेंगे तो एग्जिट प्वाइंट पर फास्टैग के जरिए ऑटोमेटिक भुगतान हो जाएगा.
प्रज्ञानानंदा को हुआ तगड़ा फायदा, भारत के लिए हासिल की सर्वोच्च रैंकिंग; डी गुकेश को पछाड़ा
विमानपत्तन निदेशक रायपुर ने शुक्रवार रात में इस सिस्टम की शुरूआत की. अब यात्रियों के वाहन से ड्रॉप और पिकअप समय के तयशुदा दर के अनुसार पैसा कटेगा, लेकिन पार्किंग के दरों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है.

More Stories
CG NEWS : नाले में नहाने गए दो मासूमों की दर्दनाक मौत, डूबने से बुझ गए दो घरों के चिराग
CG NEWS : कुसुम स्मेल्टर्स में बड़ा हादसा’ गर्म स्पंज आयरन की चपेट में आकर 3 कर्मचारी झुलसे, प्लांट में मचा हड़कंप
CGBSE New Rules : निजी स्कूलों के लिए बदले नियम, अब जमीन नहीं बल्कि सुविधाओं के आधार पर मिलेगी मान्यता