रायपुर: गुरुवार को रायपुर कलेक्टोरेट में अलग ही नजारा था. कार में पिछली सीट पर नजर आने वाले कलेक्टर ई-रिक्शा चलाते नजर आए. मौका था राजधानी की ट्रैफिक के नियमों से आम लोगों को परिचित कराने के लिए छत्तीसगढ़ की EV 3-व्हीलर कंपनी जीके इलेक्ट्रिक के सहयोग से तैयार EV ट्रैफिक पेट्रोलिंग वाहनों की तैनाती का.
रायपुर पुलिस द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु लगातार स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थाओं एवं औद्योगिक क्षेत्रों में जाकर लोगों को यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए वाहन चालन के दौरान नियमों का पालन करने जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.
इसी कड़ी में अब एक नई पहल जोड़ी गई है, जिसके तहत यातायात पुलिस द्वारा अब शहर के प्रमुख मार्गों के साथ ही साथ अब गलियों में भी जाकर यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार के साथ प्रभावी कार्रवाई करेगी, इसके लिए छत्तीसगढ़ की EV 3-व्हीलर कंपनी जीके इलेक्ट्रिक के सहयोग से EV ट्रैफिक पेट्रोलिंग तैयार किया है, जिसमें यातायात नियमों से संबंधित सचित्र स्लोगन लगाया गया है, साथ ही पीए सिस्टम के माध्यम से यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार की सुविधा भी दी गई है.
EV 3-व्हीलर पेट्रोलिंग वाहन को कलेक्टर गौरव कुमार और एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह ने कलेक्टर परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया. इस दौरान कलेक्टर गौरव कुमार ने स्वयं ई-रिक्शा चलाकर लोगों से वाहन चालन के दौरान यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई. एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह ने भी वाहन चालकों से नियमों का पालन कर वाहन चलाने की अपील की गई.
इस दौरान EV 3-व्हीलर कंपनी जीके इलेक्ट्रिक ग्रुप के डायरेक्टर पुनीत परवानी एवं अमर परवानी के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. प्रशांत शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर सतीश कुमार ठाकुर एवं गुरजीत सिंह, थाना प्रभारी यातायात तेलीबांधा निरीक्षक विशाल कुजूर उपस्थित रहें.

More Stories
Big Revelation In Bharatmala Scam : भारतमाला घोटाले में ED की रेड’ अभनपुर में अधिकारियों से बदसलूकी और धक्का-मुक्की, FIR दर्ज’ जमीन कारोबारी के ठिकानों से मिला सोना-चांदी
बैंक की जिद के आगे मजबूर भाई, मृत बहन का कंकाल लेकर पहुंचा ब्रांच; मचा हड़कंप
e-Shram Sathi App Launch : ‘e-श्रम साथी’ ऐप के जरिए योजनाओं का पैसा सीधे मजदूरों के बैंक अकाउंट में होगा ट्रांसफर