रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा अगस्त-सितम्बर 2025 सत्र की हाईस्कूल और हायर सेकंडरी ओपन परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार, परीक्षा 18 अगस्त 2025 से शुरू होकर 03 सितम्बर 2025 तक आयोजित की जाएगी।
हायर सेकंडरी (12वीं) की परीक्षाएं 18 अगस्त से 03 सितम्बर तक और हाईस्कूल (10वीं) की परीक्षाएं 18 अगस्त से 01 सितम्बर 2025 तक संपन्न होंगी। परीक्षाएं प्रातः 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में फिर मानसून सक्रीय, इन क्षेत्रों में अगले एक सप्ताह तक बारिश के आसार
राज्य ओपन स्कूल ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा समय-सारणी की जानकारी अपने समीपस्थ अध्ययन केंद्र से संपर्क कर प्राप्त करें अथवा छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट www.sos.cg.nic.in से डाउनलोड कर लें।

More Stories
धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा रेल परियोजना को मिली मंजूरी, जशपुर के विकास का खुलेगा नया द्वार
Raipur Police Commissionerate 14 June 2026: 24 घंटे में राजधानी के सभी थानों का विस्तृत ब्योरा, अवैध शराब तस्करों से लेकर गबन के आरोपियों पर कसा शिकंजा
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में रेत खदानों पर बड़ा फैसला, अब निगम और कंपनियों को भी मिलेगा संचालन का अधिकार