रायपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं. राजधानी रायपुर में उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से पहुंचे बच्चों और युवाओं से मुलाकात की. केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि जिन मासूम बच्चों के हाथों में नक्सलियों ने कभी बंदूकें थमाई थी, आज उन्हीं हाथों में आज किताबें देकर भविष्य संवारा जा रहा है.
सैमसंग के फोल्डेबल फोन की कीमत में बड़ी कटौती, लॉन्च प्राइस से 40 हजार रुपये सस्ता
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ जिन मासूम बच्चों के हाथों में कभी नक्सलियों ने बंदूकें थमा दी थी, आज उनके हाथों में किताबें देकर उनका भविष्य सँवारा जा रहा है. छत्तीसगढ़ सरकार की ‘लियोर ओयना’ योजना के अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बच्चों को रायपुर लाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़, उनका आत्मविश्वास बढ़ाया जा रहा है. आज इस योजना के तहत नवा रायपुर आए बीजापुर के उसूर और गंगालूर विकासखंड के युवाओं से भेंट कर मन आनंदित है. ’’
iPhone 15 से सस्ता मिल रहा है नया iPhone 16, Flipkart पर मिल रही है शानदार डील
बता दें कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह का आज छ्त्तीसगढ़ प्रवास का दूसरा दिन है. आज उन्हें नारायणपुर जाना था, लेकिन यह दौरा रद्द कर दिया गया है. अब वे रायपुर में ही सुरक्षा बलों के कमांडर्स से रायपुर में ही मुलाकात करेंगे.

More Stories
Phuket-Delhi Flight : अचानक 300 फीट नीचे आया विमान, कैप्टन के डोप टेस्ट को लेकर चौंकाने वाला दावा
Maharashtra Child Abuse Case: 2022 से बच्चों को ब्लैकमेल करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
BREAKING NEWS : प्रयागराज में अतीक अहमद के बेटे अबान का जनाजा, अंतिम विदाई देने पहुंचे दोनों भाई; भारी भीड़ से बिगड़े हालात