सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एसईसीएल कर्मियों को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक कर्मचारी घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
CG Accident News : SECL कर्मियों से भरी बस पुलिया से गिरी, ड्राइवर की मौत, कई कर्मचारी घायल

जानकारी के अनुसार, यह बस भटगांव के जरही क्षेत्र से एसईसीएल कर्मचारियों को लेकर महान-3 कोयला खदान की ओर जा रही थी। तभी सुखड़ पुलिया के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 20 से ज्यादा कर्मचारी बस सवार थे और सभी घायल हो गए हैं। घायल सभी कर्मचारियों को तत्काल भटगांव अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है।
सुप्रभात : सभी खबर आज सुबह तक एक नज़र | 22nd June 2025 तक की मुख्य खबरें
घटना की जानकारी मिलते ही सूरजपुर कलेक्टर और एसपी भटगांव अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

More Stories
Raigarh Steel Plant Accident : रायगढ़ के मां शिवा स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से 4 मजदूर झुलसे, 2 की हालत गंभीर
CG NEWS : कारोबारी महेंद्र गोयनका दिल्ली से गिरफ्तार, 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी मामले में कोलकाता पुलिस की कार्रवाई
20 दिन से सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर Rahul Gandhi, कांग्रेस के कई कार्यक्रम स्थगित; विदेश दौरे की चर्चा तेज