कोरबा – कोरबा जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दिव्यांग युवक ने ट्रक के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। घटना बालको थाना क्षेत्र के परसा भाटा बस्ती में हुई। युवक का नाम कन्हैया देवांगन था, जो दिव्यांग था और चल नहीं सकता था ।
CG – बारिश में चढ़ा ऐसा सुरूर कि बीच सड़क पर बुजुर्ग करने लगा हंगामा… राहगीर हुए परेशान, देखिए VIDEO
घटना 18 जून की है, जब कन्हैया सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकला था। करीब 6:15 बजे परिजनों को उसके एक्सीडेंट की सूचना मिली। परिजनों ने बताया कि जब वे घटना स्थल पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई ।
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि युवक खुद ट्रक के नीचे लेटा है। इस दौरान ट्रक के करीब 12 चक्के युवक के ऊपर से गुजर गए। वीडियो में दिख रहा है कि हादसे के थोड़ी देर बाद तक युवक वहीं पर तड़प रहा था, वहां से बाइक और साइकिल भी गुजरी। हालांकि कुछ देर तड़पने के बाद उसकी जान चली गई ।
परिजनों के मुताबिक, कन्हैया बालको स्थित एके सिन्हा कंपनी में हेल्पर सुपरवाइजर था। वह रोज मॉर्निंग वॉक करने जाता था। कन्हैया की शादी नहीं हुई थी। वह पिछले कई साल से निजी कंपनी में कार्यरत था ।
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का के मुताबिक, सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की जांच जारी है ।

More Stories
Murder Case : दोस्त भी हुआ घायल , हमले में कुश का साथी भी बुरी तरह जख्मी, अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा
Chhattisgarh Assembly Special Session : क्या 30 अप्रैल से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर कैबिनेट लेगी कोई बड़ा फैसला
CG NEWS : अनोखी शादी’ जलते अंगारों पर चलकर दूल्हा-दुल्हन ने शुरू किया नया जीवन, दशकों पुरानी परंपरा देख दंग रह गए लोग