बलरामपुर : बरसात का मौसम शौकिनों के लिए खुशी, आनंद और मौज-मस्ती का होता है, लेकिन अगर इस दौरान नशा सिर चढ़ जाए, तो फिर दूसरों के लिए परेशानी हो जाती है. ऐसा ही कुछ वाड्रफनगर के करमडीहा गांव में हुआ, जहां शराब के नशे में धुत तेज बरसात में बीच सड़क पर हंगामा करने लगा.
जानकारी के अनुसार, करमडीहा गांव में झाड़-फूंक का काम करने वाला शराब के नशे में धुत छोटेलाल कन्नौजिया अर्द्धनग्न होकर तेज बारिश के बीच सड़क पर हंगामा करने लगा. कभी किसी कार के सामने लेट जाता तो कभी किसी दूसरे गाड़ी के आगे ड्रामा कर रहा था.
देर तक बुजुर्ग के हंगामे को देख तंग व्यापारियों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग को काबू में कर परिजनों को सुपुर्द किया. बरसात की वजह से गाड़ियों की आवाजाही धीमी थी, नहीं तो कुछ बड़ा हादसा होने का अंदेशा था.

More Stories
CG News : 15 अगस्त से पहले छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, 101 उम्रकैदियों की होगी समयपूर्व रिहाई
Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर लगेगा बैन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा ऐलान
CG Education News : VSK ऐप से ऑनलाइन अटेंडेंस का विरोध तेज, शिक्षकों ने 7 अगस्त को आंदोलन की दी चेतावनी, नेटवर्क और लोकेशन की बताई बड़ी समस्या