बिलासपुर. घर से 100 मीटर दूर महिला का संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. यह घटना कोटा थाना क्षेत्र के खुरदूर गांव की है. पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है.
जानकारी के मुताबिक, खुरदूर गांव के खार में लोगों ने खून से लथपथ कुंवरिया बाई की लाश देखी. कुल्हाड़ी से वार कर महिला की हत्या की गई है. घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ ही सर्च डॉग की मदद भी ली.
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. घरेलू विवाद में कुंवारिया बाई की हत्या की आशंका जताई जा रही है. वहीं पुलिस की टीम गांव में रहने वाली कुंवारिया बाई की बहन और उसके बेटों से
पूछताछ कर घर से गायब सदस्यों की पतासाजी कर रही है. हालांकि अब तक न तो हत्यारों के बारे में कोई जानकारी मिली है न ही हत्या के कारणों का पता चल सका है.

More Stories
Kulgam Terror Attack: CM साय की बड़ी घोषणा, आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के 2 श्रमिकों के परिवारों को 20-20 लाख की मदद
PM Kisan Update : किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2031 तक मिलते रहेंगे ₹6,000, जानें 24वीं किस्त कब आएगी खाते में
CGPSC Scam : CBI का बड़ा दावा- घर से अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र देते थे टामन सोनवानी, ED मनी ट्रेल की करेगी जांच, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए