दुर्ग। भिलाई नगर में चार पहिया वाहन चुराने वाले तीन आरोपी पकड़े गए हैं. आरोपियों ने फिल्मी अंदाज में जीप को चोरी कर झाड़ियों में छिपाकर रख दिया था. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वाहन को बरामद कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, आमदी नगर श्रीराम चौक हुडको निवासी दिनेश कुमार मिश्रा (60 वर्ष) ने भिलाई नगर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि 11 जून की रात करीब 1 से 2 बजे के बीच गैरेज में रखी जीप को कोई चुरा ले गया. शिकायत की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की.
शादी समारोह में असामाजिक तत्वों का हमला, मेहमानों के साथ मारपीट और वाहनों में की तोड़फोड़
इस दौरान पुलिस को पता चला कि सेक्टर-4 में जेपी सीमेंट प्लांट के पास तीन व्यक्ति एक जीप को बेचने ग्राहक तलाश रहे हैं. इस पर सशक्त एप के माध्यम से जीप का नंबर ट्रेस किया तो वाहन चोरी का निकला. पुलिस ने संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की. तो उन्होंने चोरी स्वीकार कर ली.
मामले में पुलिस ग्राम घुघसीडीह, दुर्ग निवासी लीलाराम निषाद (26 वर्ष), खोपली निवासी खिलेश कुमार पटेल (21 वर्ष) और ग्राम आमदी बजरंग चौक, रायपुर निवासी अमित कुमार निषाद (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

More Stories
Big Revelation In Bharatmala Scam : भारतमाला घोटाले में ED की रेड’ अभनपुर में अधिकारियों से बदसलूकी और धक्का-मुक्की, FIR दर्ज’ जमीन कारोबारी के ठिकानों से मिला सोना-चांदी
बैंक की जिद के आगे मजबूर भाई, मृत बहन का कंकाल लेकर पहुंचा ब्रांच; मचा हड़कंप
e-Shram Sathi App Launch : ‘e-श्रम साथी’ ऐप के जरिए योजनाओं का पैसा सीधे मजदूरों के बैंक अकाउंट में होगा ट्रांसफर