कोंडागांव. सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने आज कोंडागांव में बड़ा प्रदर्शन किया. डीईओ कार्यालय का घेराव करने निकले कांग्रेसी नेताओं, कार्यकर्ताओं और पुलिस जवानों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, जिसमें पुलिस का एक जवान घायल हो गया. वहीं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष को चोट आई है. प्रदर्शन के दौरान पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मंत्री मोहन मरकाम जमीन पर गिर पड़े थे, जिन्हें कार्यकर्ताओं ने उठाया.दरअसल शिक्षकों की युक्तियुक्तकरण के विरोध में भारी संख्या में कांग्रेसी डीईओ कार्यालय का घेराव करने निकले थे, जिसमें राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम, पूर्व विधायक संतराम नेताम व पूर्व मंत्री मोहन मरकाम शामिल रहे. कांग्रेसियों को रोकने पुलिस ने दो बैरिकेट्स लगाए थे. भारी संख्या में पुलिस के जवानों की तैनाती की गई थी. घेराव करने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने पहले ही बैरिकेट्स पर रोक दिया. इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई. पुलिस और कांग्रेसियों के बीच धक्का-मुक्की में एक पुलिस का जवान घायल हो गया, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष भी चोटिल हुई है. जब कांग्रेसी आगे नहीं बढ़ पाए तो सड़क पर ही बैठकर विरोध प्रदर्शन करते रहे.
वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर
संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

More Stories
CG Road Accident : ‘CMO’ लिखी कार की टक्कर से दो महिलाओं की मौत, जन्मदिन समारोह से लौट रहे थे लोग, नगर पालिका परिसर में क्षतिग्रस्त कार मिलने से बढ़ा मामला
CG News : स्कूल कार्यालय में शराब पीते मिले दो शिक्षक’ VIDEO वायरल होने से मचा हड़कंप, शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच
Kulgam Terror Attack: CM साय की बड़ी घोषणा, आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के 2 श्रमिकों के परिवारों को 20-20 लाख की मदद