रायपुर.छत्तीसगढ़ में पिछले 25 दिनों से बस्तर में अटका मानसून अब दुर्ग तक पहुंच गया है। अगले 24 घंटे में मानसून के रायपुर पहुंचने की उम्मीद है। रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें गौरेला-पेंड्रा-मारवाही, कोरबा, रायगढ़, मुंगेली, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ शामिल है।
वहीं रायपुर-दुर्ग समेत 10 जिलों में अंधड़ और बिजली गिरने का यलो अलर्ट है। अन्य जिलों में सिर्फ बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के चलते प्रदेश के औसत तापमान में भी 4-5 डिग्री की गिरावट आई है। प्रदेश में सोमवार को 36.2 डिग्री सेल्सियस के दुर्ग सबसे गर्म रहा, जबकि 21 डिग्री के साथ राजनांदगांव सबसे ठंडा रहा।

More Stories
CG School News : सोने की बाली गुम होने पर स्कूल में तंत्र-मंत्र का सहारा’ बच्चों के सामने लाल कपड़े पर नारियल-चावल रखकर दी चेतावनी, DEO ने जारी किया नोटिस
CG Crime News : देह व्यापार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो ठिकानों पर छापेमारी, दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार
CG News : प्रेमी के लापता होने से परेशान युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, थाने में मचा हड़कंप, पुलिस ने समझाइश देकर सुरक्षित उतारा