प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजिन और एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा इन दिनों बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। 16 जून को उन्होंने अपने पिता रमन राय हांडा को हमेशा के लिए खो दिया। इस दुखद खबर की जानकारी मन्नारा ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की। उनके पिता का 72 वर्ष की उम्र में निधन हुआ। मन्नारा ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के साथ उनके अंतिम संस्कार की जानकारी भी दी।
इसी बीच मन्नारा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एयरपोर्ट पर अपनी बहन मिताली हांडा के साथ नजर आईं। बताया जा रहा है कि पिता के निधन के वक्त मन्नारा मुंबई से बाहर थीं और जैसे ही उन्हें यह खबर मिली, वो तुरंत मुंबई लौट आईं। एयरपोर्ट पर उन्हें ग्रीन शर्ट और ब्लू डेनिम में स्पॉट किया गया। इस दौरान वो बेहद परेशान और भावुक नजर आईं। वीडियो में उन्हें रोते हुए, लगेज उठाते और फोन पर घबराई हुई हालत में बात करते देखा गया।
फैंस ने मन्नारा की हालत देखकर चिंता जताई और सोशल मीडिया पर उनके लिए दुआएं कीं। एक यूजर ने लिखा, “इस मुश्किल घड़ी में उसे अकेला छोड़ दो,” तो वहीं दूसरे ने कहा, “पिता का जाना किसी भी बेटी के लिए सबसे बड़ा दुख होता है।” कई लोग यह भी जानना चाहते हैं कि उनके पिता की मौत अचानक कैसे हुई।
View this post on Instagram
अपने पिता के निधन की जानकारी साझा करते हुए मन्नारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “बहुत दुख और शोक के साथ हम अपने प्यारे पिता के दुखद निधन की सूचना देते हैं, जो 16/06/2025 को हमें छोड़कर स्वर्ग चले गए। वह हमारे परिवार की ताकत थे।” रमन राय हांडा दिल्ली हाईकोर्ट में वकील थे और उनकी पत्नी कामिनी चोपड़ा हांडा, बेटियां मन्नारा और मिताली हैं। उनका अंतिम संस्कार 18 जून को दोपहर 1 बजे मुंबई के अंधेरी वेस्ट के अंबोली श्मशान घाट में किया जाएगा।
गौरतलब है कि मन्नारा को पहचान ‘बिग बॉस’ शो से मिली थी। इसके अलावा वह कई टीवी शोज़ और साउथ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

More Stories
Akansha Chamola unfollowed Gaurav Khanna: Akansha Chamola ने इंस्टाग्राम से मिटाईं Gaurav Khanna संग तस्वीरें, अनफॉलो करने के बाद तेज हुईं तलाक की चर्चाएं
Krishnavataram : सत्यभामा के नजरिए से दिखाई गई कृष्ण की कहानी, पार्ट 2 और 3 पर चल रहा काम
Neena Gupta: शादी और प्रेग्नेंसी पर सवाल पूछने वालों को Neena Gupta की दो टूक, बोलीं- ‘तुम्हें क्या परेशानी है’