रायगढ़। जिले में एक बार फिर से हाथियों का दल सक्रिय हो गया है। रायगढ़ और धरमजयगढ़ वन मंडलों में कुल 152 हाथी विचरण कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। हाथियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को अकेले जंगल में न जाने की चेतावनी दी है।
रविवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार, रायगढ़ वन मंडल में 97 हाथी अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय हैं। इनमें से सबसे ज्यादा हाथी घरघोड़ा रेंज के कुडुमकेला क्षेत्र में 42 और देहरीडीह क्षेत्र में 23 पाए गए हैं। वहीं, धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में 10 हाथी विचरण कर रहे हैं। अन्य क्षेत्रों में भी छोटे-छोटे झुंड में हाथियों की मौजूदगी दर्ज की गई है।
रविवार की शाम क्रोंधा से सेमीपाली रोड पर दो हाथियों को सड़क पार करते हुए देखा गया, जिसके बाद हाथी मित्र दल द्वारा आसपास के गांवों में सतर्कता बरतने की अपील की गई।

More Stories
Raigarh Steel Plant Accident : रायगढ़ के मां शिवा स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से 4 मजदूर झुलसे, 2 की हालत गंभीर
CG NEWS : कारोबारी महेंद्र गोयनका दिल्ली से गिरफ्तार, 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी मामले में कोलकाता पुलिस की कार्रवाई
20 दिन से सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर Rahul Gandhi, कांग्रेस के कई कार्यक्रम स्थगित; विदेश दौरे की चर्चा तेज