दुर्ग। भिलाई के सूर्या मॉल में पुलिस ने देर रात एक स्पा सेंटर में दबिश दी. पुलिस ने मौके से एक दर्जन संदिग्ध युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है. इसके अलावा पुलिस ने स्पा सेंटर से कई संदिग्ध वस्तुएं भी बरामद की हैं. बता दें कि दुर्ग जिले मे 40 स्पा सेंटर संचालित है. सुपेला थाना क्षेत्र स्थित सूर्या मॉल में ही 6 स्पा सेंटर संचालित हैं. वही छावनी, भिलाई तीन, वैशाली नगर में करीबन एक दर्जन स्पा सेंटर संचालित हैं.
बेटे के जन्मदिन पर मां की हत्या, बालोद में दिल दहला देने वाली वारदात – बहू से चल रही पूछताछ
यह शिकायत आम है कि इनमें से कई स्पा सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की खबर मिलने के बाद भी पुलिस ठोस कार्रवाई नहीं करती है. सूर्या मॉल स्थित स्पा सेंटर में भी लंबे समय से अवैध गतिविधियों की शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं. लेकिन अब जाकर पुलिस ने यह कार्रवाई की, जिसमें पुलिस ने 10 महिला और तीन पुरुषों को हिरासत में लिया है. पुलिस इन युवक-युवतियों से पूछताछ कर उनके दस्तावेजों की जांच कर रही है.

More Stories
रायपुर एयरपोर्ट की बड़ी उपलब्धि’ ASQ सर्वे में भारत में दूसरा, दुनिया में 66वीं रैंक हासिल
CG NEWS : उफनते नाले में फंसी पुलिस की बोलेरो, दो अधिकारी वाहन में रहे कैद; चालक ने पेड़ पर चढ़कर बचाई जान
CG Teacher Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ में 1654 शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, जानें परीक्षा की तारीख और पूरी डिटेल