कोरबा। जिले के दर्री बैराज के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक 20 वर्षीय युवक ने नशे की हालत में नहर में छलांग लगा दी। युवक करीब डेढ़ घंटे तक नहर में तैरता रहा और लोगों को परेशान करता रहा। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, कई राहगीर मोबाइल से वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने उसे बचाने की हिम्मत नहीं की।
स्थानीय निवासी शुभम बंजारे ने साहस दिखाते हुए युवक की जान बचाई। शुभम को तैराकी आती थी, इसलिए उसने बिना देर किए नहर में छलांग लगाई और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
पुलिस के अनुसार युवक का नाम मोहित है और वह दर्री डैम के नीचे की बस्ती का निवासी है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि वह मानसिक रूप से परेशान था और अत्यधिक शराब के नशे में था। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहित अच्छा तैराक है, इसलिए डूबने का खतरा नहीं था, लेकिन उसकी हरकत से मौके पर लोगों में हड़कंप मच गया था।

More Stories
PM Awas Yojana : PM आवास योजना में बड़ा बदलाव’ अब 2024 तक शहर में रहने वालों को मिलेगा पक्के घर का लाभ
CGPSC केस में 12 लोगों को ED का बुलावा, पूछताछ के लिए तलब
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजनों को बड़ी सौगात, नेत्रहीन भी बन सकेंगे प्रथम-द्वितीय श्रेणी के अधिकारी