नई दिल्ली। पाकिस्तान ने सिंधु जल संधि को बहाल करने की अपील करते हुए भारत को अब तक चार आधिकारिक पत्र भेजे हैं। इन पत्रों में से एक पत्र हाल ही में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भेजा गया है। पाकिस्तान की ओर से यह पत्र जल संसाधन मंत्रालय के सचिव सैयद अली मुर्तजा द्वारा भारत के जल शक्ति मंत्रालय को भेजे गए, जिन्हें बाद में विदेश मंत्रालय (MEA) को अग्रेषित कर दिया गया।
सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की यह कोशिशें उस समय तेज हुईं जब भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद 1960 में दोनों देशों के बीच हुई सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया था।
उल्लेखनीय है कि इस संधि के तहत भारत को सिंधु प्रणाली की तीन पूर्वी नदियों (रावी, सतलुज और ब्यास) का जल उपयोग करने का अधिकार है, जबकि तीन पश्चिमी नदियों (सिंधु, झेलम और चेनाब) पर पाकिस्तान को प्राथमिकता दी गई थी। संधि स्थगन के बाद से पाकिस्तान में जल संकट की स्थिति गहराने लगी है।

More Stories
Prajwal Revanna Case : प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में पोर्न वीडियो मिलने का दावा, जेल से जब्त हुआ था फोन
BRICS 2026 : पुतिन-चिनफिंग का हाथ पकड़ा, मुस्कुराए PM मोदी’ मंच से दुनिया को दिया मजबूत संदेश
Russia Defence Offer to India: S-500 से Su-57 तक, रूस ने भारत को दिए ये बड़े रक्षा प्रस्ताव; सुपर सुखोई भी शामिल