नई दिल्ली।’ देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 20 दिन में केसों की संख्या में 62 गुना की बढ़ोतरी हुई है। 16 मई को देशभर में कोविड के 93 एक्टिव केस थे, जिनकी संख्या अब 5755 पहुंच गई है।
केंद्र सरकार ने शनिवार सुबह 8 बजे तक देश में एक्टिव केसेज की संख्या बताई है। बीते 24 घंटे में 391 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, राज्यवार एक्टिव केस और नई मौतों का डेटा अभी जारी नहीं किया है। कोरोना के नए वैरिएंट्स से जनवरी से 5 जून तक 55 मौतें हो चुकी हैं।
इनमें से 53 की मौत 15 दिनों में हुई हैं। दिल्ली में गुरुवार को दो मौतें हुईं। इनमें पांच महीने का एक बच्चा भी शामिल था। वहीं, केरल में 2, कर्नाटक और पंजाब में 1-1 मौत हुई है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 17 मरीजों ने जान गंवाई है।
ओडिशा में गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल कोविड गाइडलाइन के तहत खोले गए हैं। शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड ने बताया कि जिन बच्चों को सर्दी, खांसी या बुखार जैसे हल्के लक्षण हैं, उन्हें स्कूल में मास्क पहनना अनिवार्य है। गंभीर लक्षण वाले बच्चों को घर पर ही रहकर आइसोलेट होने की सलाह दी गई है।

More Stories
Meta Apologizes PM Modi Facebook Video Removed by Mistake : IT मंत्रालय ने मांगा जवाब, Meta ने कहा- गलती से हटा था पीएम मोदी का वीडियो
CJP प्रदर्शन पर Supreme Court’ का बड़ा फैसला’ 18 साल से कम उम्र के छात्रों को तुरंत रिहा करने का आदेश, डिजिटल सबूत सुरक्षित रखने के निर्देश
CJP Dharmendra Pradhan Resignation Proposal : मंत्रालय बदलने के प्रस्ताव को CJP ने किया खारिज, इस्तीफे की मांग दोहराई