रायपुर।’ छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार की रहने वाली विवाहिता की जबलपुर में दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। महिला के परिजन ने ससुराल पक्ष पर दहेज के चलते मारपीट और हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बेटी को दुल्हन बनाकर यहां भेजा था। आज लाश लेकर जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, मृतका अनमोल आहूजा (25 साल) भाटापारा की रहने वाली थी। जबलपुर निवासी विपुल आहूजा से तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। दोनों की डेढ़ साल की एक बेटी भी है।
सूचना मिलने पर रायपुर से परिजन शुक्रवार सुबह जबलपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बेटी के पूरे शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। वह आत्महत्या नहीं कर सकती। गढ़ा थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

More Stories
CG News : स्वामी आत्मानंद स्कूल में बड़ा हादसा’ लोहे का गेट गिरने से बच्चे की मौत, SDM ने दिए जांच के आदेश
CGPSC घोटाला मामला’ ED रिमांड में लिए गए ADM को लेकर CM साय का बड़ा बयान
CG NEWS : मेडिकल स्टोर बना ‘क्लिनिक’ बिना डिग्री के इलाज का VIDEO वायरल, अफसर बोले- होगी जांच