रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की विक्ट्री परेड में बुधवार को भगदड़ मच गई। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि भगदड़ के दौरान 11 लोग मारे गए हैं। 33 लोग घायल हुए हैं। भीड़ काफी जमा हो गई थी।
फर्जी वकालत पर रायपुर अधिवक्ता संघ सख्त: पहचान होते ही होगी FIR
हादसा उस वक्त हुआ जब विधानसभा में टीम का सम्मान हो रहा था और चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हजारों की संख्या में लोग जमा थे। इस दौरान भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा। भगदड़ चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची, यहां पर भी हजारों फैंस मौजूद थे। भगदड़ से पहले ही एक बच्चा बेहोश हो गया था।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि हादसे ने जीत की खुशी को मिटा दिया। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा- लाखों की भीड़ मौजूद थी। हम अभी स्थिति को सामान्य करने में जुटे हैं। कितनी मौतें हुईं, अभी यह कन्फर्म नहीं है।

More Stories
Parliament Monsoon Session 2026: लोकसभा में आज एंटी पेपर लीक बिल पर घमासान, सरकार-विपक्ष आमने-सामने
PM Modi X Post Case: Delhi Police ने X से मांगी डिजिटल जानकारी, PM Modi पोस्ट केस में जांच तेज
मूंग खरीद को लेकर भोपाल में किसानों का बड़ा आंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हजारों किसान डटे, 7 दिन का राशन-पानी लेकर पहुंचे