रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा स्थित चारमार के जंगलों में बीती रात अपने दल के साथ जंगल में गए हाथी शावक कुएं में गिर गया था, जिसे सकुशल बाहर निकाल लिया गया है. सुबह चलाए गए रेस्क्यू में गांव वालों ने मोर्चा संभालते हुए शावक की जान बचाई. इस दौरान गहरे कुएं से सुरक्षित निकलने के बाद हाथी शावक ने अपने ही अंदाज में जेसीबी चालक को सूंढ उठाकर जेसीबी को छुते हुए जंगल की ओर निकल गया.
हाथी शावक ने गहरे कुएं से निकलने के बाद जेसीबी चालक के प्रयास को अपने जान बचाने के अंदाज में महसूस किया, जिसके चलते उसने गहरे कुएं से निकलते ही सबसे पहले जेसीबी के उस भाग को प्यार से अपने सूंढ से छुआ और चंद सेकेण्ड रूकने के बाद अपने दल की तलाश में जंगल में चला गया.
यह पहला अवसर था जब हाथी शावक सुरक्षित कुएं से निकलने के बाद अपने ही अंदाज में जेसीबी चालक को रूककर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जंगलों की ओर निकल गया. जानवरों में ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है.

More Stories
CG NEWS : डॉक्टरों ने मृत घोषित कर सौंपा शव, अंतिम संस्कार से पहले शरीर में हुई हरकत, फिर इलाज के दौरान तोड़ा दम
Raipur Police Commissionerate 07 June 2026: रायपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: हत्या, अपहरण, गांजा तस्करी और सड़क हादसों समेत 29 मामलों में दर्ज एफआईआर, नए BNS के तहत एक्शन
CG RERA का बड़ा एक्शन’ 595 प्रमोटर्स को नोटिस जारी, कॉमन एरिया और दस्तावेज हस्तांतरण में बरती लापरवाही