नई दिल्ली। देश के पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून के सक्रिय होते ही बारिश ने तबाही मचा दी है। बीते तीन दिनों में हुई भीषण बारिश के चलते असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा और सिक्किम में बाढ़ और लैंडस्लाइड से हालात गंभीर हो गए हैं। अब तक कम से कम 34 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि लाखों लोग बुरी तरह प्रभावित हैं।
छत्तीसगढ़ की खाद्य प्रणाली होगी और सुदृढ़, बृजमोहन अग्रवाल बने FCI सलाहकार समिति के अध्यक्ष
असम में 3.6 लाख लोग प्रभावित
-
असम के 19 जिलों में 764 गांव बाढ़ की चपेट में हैं।
-
रविवार को दो और लोगों की मौत के साथ राज्य में मृतकों की संख्या 10 हो गई है।
-
सरकार ने सेना, एयरफोर्स और असम रायफल्स की तैनाती की है।
-
राहत शिविरों में हजारों लोग पहुंचाए गए हैं, जबकि कई इलाकों का संपर्क पूरी तरह टूट चुका है।
त्रिपुरा और मणिपुर भी संकट में
-
त्रिपुरा में 10,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।
-
मणिपुर के पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन से सड़कों और पुलों को नुकसान पहुंचा है।
सिक्किम में टूरिस्ट फंसे
-
सिक्किम के मंगन जिले के लाचेन और लाचुंग में 1,000 से ज्यादा पर्यटक 30 मई से फंसे हुए हैं।
-
राज्य सरकार और सेना की मदद से उन्हें निकालने का प्रयास जारी है।
-
हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है, लेकिन मौसम लगातार बचाव कार्य में बाधा बन रहा है।

More Stories
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी): अब 2024 तक के रहवासी होंगे पात्र, कटऑफ सीमा बढ़ी
Prajwal Revanna Case : प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में पोर्न वीडियो मिलने का दावा, जेल से जब्त हुआ था फोन
BRICS 2026 : पुतिन-चिनफिंग का हाथ पकड़ा, मुस्कुराए PM मोदी’ मंच से दुनिया को दिया मजबूत संदेश